Oneplus Pad Go 2 : iPhone से भी पतला है ये टैबलेट लेकिन फीचर्स है काफी भरी, जाने क्या है कीमत

Oneplus Pad Go 2 : दोस्तों वनप्लस में काफी तगड़ा टैबलेट लांच कर दिया है। बताया जा रहा है यह टैबलेट आईफोन से भी काफी ज्यादा पतला है जिस वजह से यह अपने फैंस के बीच में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन चुका है। OnePlus Pad Go 2 को भारत में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह टैबलेट उन यूज़र्स के लिए पेश किया गया है जो बड़ी स्क्रीन, पावरफुल परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। कंपनी ने इसे 5G और Wi-Fi दोनों वेरिएंट्स में उतारा है, जिसमें मोबाइल सिम लगाने की सुविधा भी मिलती है। अगर आप एक ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जो बड़ी 2.8K स्क्रीन, पावरफुल प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ और अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ आता हो, तो OnePlus Pad Go 2 एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट लवर्स हैं। दोस्तों चलिए जानते हैं OnePlus Pad Go 2 के बारे में आगे विस्तार से।

दोस्तों जैसा कि आप सभी लोग को पता होगा कि वनप्लस आए दिन कुछ ना कुछ लॉन्च करते रहता है फिर चाहे वह अपना स्मार्टफोन हो इयरबड्स हो या कोई और आने गैजेट लेकिन इस बार वनप्लस में अपना एक बहुत ही बेहतरीन टैबलेट भारत में लॉन्च कर दिया बताया जा रहा है कि इस टैबलेट में काफी ज्यादा पतला बनाया गया है जिस वजह से यह अपने फैंस के बीच में चर्चा का विषय बना है दोस्तों बताया जा रहा इस टैबलेट का नाम OnePlus Pad Go 2 है जिसमें 12-इंच की बड़ी स्क्रीन और 10050mAh बैटरी होने के बावजूद इसकी मोटाई iPhone 17 सीरीज से भी कम रखी गई है, जिससे यह टैबलेट प्रीमियम लुक और बेहतरीन ग्रिप देता है।

Oneplus Pad Go 2 Features

Display12.1-inch 2.8K IPS LCD, 1980 × 2800 pixels, 120Hz refresh rate, 900 nits peak brightness, 98% DCI-P3, TÜV Rheinland Smart Care 4.0
Camera Rear: 8MP camera, Front: 8MP camera
Operating System Android 16 based on OxygenOS 16
ProcessorMediaTek Dimensity 7300 Ultra (4nm), Octa-core, up to 2.5GHz
Battery & Charger 10050mAh battery, 33W SUPERVOOC fast charging, 6.5W reverse charging
Launch Price Wi-Fi (8GB + 128GB): ₹26,999 · Wi-Fi (8GB + 256GB): ₹29,999 · 5G (8GB + 256GB): ₹32,999
Oneplus Pad Go 2

Oneplus Pad Go 2 Design & Display

दोस्तों बताया जा रहा है वनप्लस पैड गो 2 में 12.1-इंच की 2.8K IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1980 x 2800 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 900nits पीक ब्राइटनेस, 284 PPI और 98% DCI-P3 कलर सपोर्ट के साथ आती है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland Smart Care 4.0 सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर पड़ता है। इसका डिस्प्ले-टू-बॉडी रेश्यो 88.5% है, जो इसे इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। बड़ी स्क्रीन और बैटरी के बावजूद OnePlus Pad Go 2 की मोटाई सिर्फ 6.83mm है, जो इसे iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल्स से भी पतला बनाती है। 5G वेरिएंट का वजन 599 ग्राम और Wi-Fi वेरिएंट का वजन 597 ग्राम है। टैबलेट को मेटल फ्रेम पर बनाया गया है, जिससे यह प्रीमियम फील देता है और हाथ में पकड़ने में भी आरामदायक रहता है।

Oneplus Pad Go 2  Camera

OnePlus Pad Go 2 के फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है, जो ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वर्चुअल मीटिंग्स के लिए आप इस्तेमाल कर सकते है। वहीं बैक पैनल पर भी 8MP का कैमरा सेंसर मिलता है, जिससे डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और बेसिक फोटोग्राफी की जा सकती है। टैब के मामले में कैमरा के प्रति कंपनी कुछ खास फोकस नहीं करती है लेकिन फिर भी इसमें बेसिक सा कैमरा दिया गया हैं।

Oneplus Pad Go 2

Oneplus Pad Go 2 Processor

OnePlus Pad Go 2 Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm टेक्नोलॉजी पर बना MediaTek Dimensity 7300 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। बेंचमार्क टेस्टिंग में इसका AnTuTu स्कोर 10,06,449 तक पहुंच चुका है, जो इसे मल्टीटास्किंग, ऑनलाइन क्लास, एंटरटेनमेंट और गेमिंग के लिए एक मजबूत टैबलेट बनाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए Face Unlock सपोर्ट भी दिया गया है। स्टोरेज के मामले में यह टैबलेट LPDDR5X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

Oneplus Pad Go 2 Battery & Charger

इस टैबलेट की सबसे बड़ी दी गई जो 10050mAh की बैटरी है। बताया जा रहा है टेस्टिंग में इसका PCMark Battery स्कोर 8 घंटे 22 मिनट आया है। कंपनी के मुताबिक, फुल चार्ज पर यह टैबलेट 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 53 घंटे म्यूजिक प्ले टाइम और करीब 60 दिनों का स्टैंडबाय दे सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, साथ ही 6.5W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। जिस से आप बैटरी और चार्जर के मामले में निराश नहीं होंगे ।

Oneplus Pad Go 2 Launch Price

भारत में OnePlus Pad Go 2 को कंपनी ने कुल तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। OnePlus Pad Go 2 का 5G मॉडल केवल Shadow Black कलर में और वहीं Wi-Fi मॉडल को Shadow Black के साथ-साथ Lavender Drift कलर में भी लॉन्च किया गया है, जिससे यूजर्स को क्लासिक और ट्रेंडी दोनों तरह के विकल्प मिलते हैं। इसका 5G मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ ₹32,999 की कीमत पर उपलब्ध है, जो सिम सपोर्ट और हाई-स्पीड इंटरनेट चाहने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन है। वहीं Wi-Fi वेरिएंट की बात करें तो इसे 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ ₹26,999 और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ ₹29,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है।

Note : इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की गई है। कृपया खरीदारी से पहले OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी स्टोर से पूरी जानकारी जरूर ले।

और दूसरी पोस्ट भी पढ़े : Realme 16 Pro : लॉन्च से पहले सामने आई लीक्स! फैंस अभी से ही खुश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top