iQoo का धमाका, भारत में iQoo 15 लॉन्च जाने क्या है खास, क्यों है हाइप

iQoo 15 : IQOO ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQO0 15 लॉन्च कर दिया है। भारत में बढ़ते फोन की क्रेज को देखते हुए इस बीच iQoo ने भी अपना एक नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है इस फोन का नाम iQoo 15 है। बताया जा रहा है यह एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से एक होने वाला है क्योंकि इसके फीचर्स है कुछ खास दिए गए जिससे iqoo के यूजर्स और दूसरे ब्रांड के भी यूजर्स काफी ज्यादा अट्रैक्ट होने लगे हैं। iQOO ने इस बार बिल्ड क्वालिटी और थर्मल मैनेजमेंट दोनों पर खास फोकस किया है, जिससे गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग का एक्सपीरियंस और भी स्मूथ हो जाता है। चलिए जानते हैं इस फोन के फीचर्स स्पेसिफिकेशन और प्राइस के बारे में डिटेल में।

iQoo हर बार कुछ ना कुछ नया करने की सोचता रहता और करता रहता है इस बीच iQoo ने अपना एक दमदार फोन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया इस फोन का नाम है iQoo 15 बताया जा रहा है इसको स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी के साथ-साथ 100 वाट की फास्ट चार्जर भी दी गई है जिस वजह से यूजर्स को अपनी और कुछ ज्यादा ही अट्रैक्ट कर रहा है। OriginOS 6 आधारित Android 16 के साथ यह फोन फ्यूचर-रेडी सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देता है। iQOO 15 न सिर्फ एक स्मार्टफोन है, बल्कि एक पावरहाउस डिवाइस है जो हर तरह के यूज़र को आकर्षित करता है।

iQoo 15 Features

Display 6.85-inch (17.39cm) 2K AMOLED display, 3168×1440 resolution, 144 refresh rate
Camera 50MP + 50MP Ultrawide + 50MP Periscope & 32MP Front Camera
Processor Snapdragon® 8 Elite Gen 5 Mobile Platform
Operating System OriginOS 6 based on Android 16
Battery & Charger7000mAh Battery & 100W Flash Charger
Launch Price
iQoo 15 Features
iQoo 15 Features

iQoo 15 Design & Display

इस फोन ने तो कमाल ही कर दिया है क्योंकि इस स्मार्टफोन में 6.85-इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 3168×1440 है। 144Hz रिफ्रेश रेट के कारण स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद लगती है। कलर एक्यूरेसी और ब्राइटनेस शानदार है, जिससे आउटडोर में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है। मूवी देखना, वेब ब्राउज़िंग करना या गेम खेलने में यह डिस्प्ले प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है। कुल मिलाकर, यह डिस्प्ले iQOO 15 को विजुअल एक्सपीरियंस के मामले में टॉप लेवल पर ले जाता है।

iQoo 15 Camera

iQOO 15 में 50MP Sony IMX921 मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। कैमरा के शौकीन है आप तो इसमें काफी अच्छा कैमरा दिया गया है और फोटो क्लिक करने पर इसमें डिटेल और साथ रिजल्ट कैप्चर होता है। नाइट मोड, पोर्ट्रेट, लैंडस्केप और प्रोफेशनल मोड में तस्वीरें काफी डिटेल्ड और नेचुरल आती हैं। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन है। वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो-मोशन और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी शानदार ऑप्शन बनाते हैं।

iQoo 15
iQoo 15 Price

iQoo 15 Processor

iQOO 15 में दिया गया हैं करेंट टाइम का सबसे ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5, यह प्रोसेसर हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI-बेस्ड टास्क को बेहद स्मूद तरीके से हैंडल करता है। लंबे समय तक गेम खेलने पर भी फोन में लैग या हीटिंग की समस्या महसूस नहीं होती। इसके साथ मिलने वाली एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी परफॉर्मेंस को स्टेबल बनाए रखती है। कुल मिलाकर, यह चिपसेट iQOO 15 को एक सच्चा फ्लैगशिप परफॉर्मर बनाता है। इसके अलावा, iQOO 15 में 12GB और 16GB RAM के ऑप्शन दिए गए हैं, जो हेवी मल्टीटास्किंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। इसके साथ 256GB और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूज़र को स्टोरेज की टेंशन नहीं रहती।

iQoo 15 Battery & Charger

iQoo में बैटरी की तो बात ही जुड़ा है क्या ही चुंबकेश्वरी वाली बैटरी दी है बिल्कुल क्योंकि इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है जो पूरे दिन गेम्स के लिए एक वरदान है और प्लस में आप लोंग लास्टिंग उसे कर सकते हैं। इसका 100W FlashCharge सपोर्ट, जिससे फोन बेहद कम समय में फुल चार्ज हो जाता है। इसके साथ 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाता है। यह बैटरी सेटअप उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है जो बार-बार चार्जर ढूंढना पसंद नहीं करते।

iQoo 15 Launch Price

इस बार iQOO ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 को प्रीमियम सेगमेंट में उतारा है और इसकी कीमत भी उसी लेवल की रखी गई है। कीमत की बात करें तो iQOO 15 भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका बेस मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ ₹72,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ ₹79,999 में आता है। हालांकि इसकी कीमत बैंक और कार्ड ऑफर के साथ और घट सकती है एक्यूरेट डिटेल के लिए आप इसके ऑफिशल वेबसाइट पर विकसित कर सकते हो या फिर अपने नजदीकी स्टोर से भी देख सकते हो।

Note : इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की गई है। कृपया खरीदारी से पहले iQoo की ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी स्टोर से पूरी जानकारी जरूर ले।

दूसरी पोस्ट भी पढ़े : Nothing Phone 3a Lite : भारत में लॉन्च  AMOLED डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के साथ!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top