BSSC Inter Level Vaccancy 2025 : बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से इंटर लेवल पे 24 हजार से अधिक पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं, यह भर्ती बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी BSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस भर्ती की पूरी प्रक्रिया कैसे आप अप्लाई कर सकते हैं और इसमें सिलेक्शन पा सकते हैं।
BSSC Inter Level Vaccancy 2025 Overview
| Application Start | 15-10-2025 |
| Last Date Apply Online | 13-01-2026 (Extended) |
| Pay Exam Fee Last Date | 13-01-2026 |
| Exam Date | Notified Soon |
| Download Nofication | Click Here |
| Apply Link | Click Here |
BSSC Inter Level Vaccancy 2025 Education Qualification
बिहार द्वितीय इंटर लेवल भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से इंटरमीडिएट/ 12th उत्तीर्ण होना आवश्यक है। बिहार राज्य से बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
BSSC Inter Level Vaccancy 2025 Age Limit & Apply Fee
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष (पुरुष) तथा 40 वर्ष (महिला) निर्धारित की जाती है। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। अगर आप यह सारी क्राइटेरिया का मैच करते हैं और आपको इस भर्ती में अप्लाई करना है तो आपके लिए सिर्फ ₹100 चार्ज लगे यह ₹100 आप फॉर्म को अप्लाई करने के बाद जमा कर सकते हैं लेकिन इसकी भी कुछ लास्ट डेट है उसे जरूर ध्यान से पढ़ें।
BSSC Inter Level Vaccancy 2025 Details
| Post | Total |
| Various Inter Level Posts | 24000+ |
BSSC Inter Level Vaccancy 2025 Selection Process
इस भर्ती में चयन होने के लिए आपको कुछ स्टेटस को पार करना होगा जिसकी डिटेल नीचे बताई गई है।
- लिखित परीक्षा (CBT) : इस भर्ती में सबसे पहले प्रक्रिया आपकी सीबीटी एक्जाम है जिसमें से आपको सामान्य अध्ययन (General Studies),सामान्य विज्ञान (General Science),गणित (Mathematics) ,मानसिक योग्यता / रीजनिंग (Reasoning),हिंदी भाषा (Hindi Language) इन सभी विषयों से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर इस परीक्षा को पास करना होगा।
- टाइपिंग टेस्ट (Typing Test) : सीबीटी एक्जाम में पास में छात्रों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा ध्यान रहे कि यह टाइपिंग टेस्ट कुछ पदों के लिए है सभी पदों के लिए नहीं। टाइपिंग में आपको इंग्लिश में 30 शब्द पर मिनट और हिंदी में 35 शब्द पर मिनट के हिसाब से क्वालीफाई करना होगा।
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) : इस सभी चरण को पास करने के बाद अब आपका जरूरी दस्तावेज चेक होगा जैसे कि 10वीं और 12वीं की मार्कशीट,जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),निवास प्रमाण पत्र,आधार कार्ड / पहचान पत्र,पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
- अंतिम मेरिट लिस्ट (Final Merit List) : अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट कैटेगरी-वाइज तैयार की जाएगी। टाइपिंग/स्किल टेस्ट में पास होना जरूरी है, लेकिन मेरिट मुख्य रूप से लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।
BSSC Inter Level Vaccancy 2025 Apply Process
BSSC Inter Level भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2026 से पहले पूरा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन करने के लिए ऊपर दिए गए Overview सेक्शन में मौजूद “Apply Now पे क्लिक करके सीधा BSSC के पेज पे रेडिरेक्ट हो जायेंगे जहां से आप अप्लाई करेंगे। फॉर्म भरते समय सभी जरूरी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, फोटो और हस्ताक्षर सही-सही दर्ज करना आवश्यक है। आवेदन करने के बाद आप एक स्क्रीनशॉट जरूर रख ले। अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते फॉर्म जरूर भरें।