Indian Navy Vacancy 2026 : भारती नौसेना में JEE पास कैंडिडेट को बिना परीक्षा दिए ऑफिसर बनने का मौका

Indian Navy Vacancy 2026 : भारतीय सेना में ज्वाइन करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए नई वैकेंसी निकल कर सामने आई है। बताया जा रहा है इस भर्ती से आप नेवी में ज्वाइन कर सकते है। इस का भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और इसकी अप्लाई डेट भी चालू है। जो अविवाहित महिला और पुरुष कैंडिडेट्स नेवी के साथ अपना करियर बनाना चाहते हैं, खासकर उनके लिए यह बेहतरीन मौका है। चलिए जानते हैं इस भर्ती में कौन कौन आवेदन कर सकते है और इसकी अप्लाई डेट कब तक है।

Indian Navy Vacancy 2026 Overview

Application Start03-01-2026
Last Date Apply Online19-01-2026
Exam DateNotified Soon
Admit Card Notified Soon
Download Nofication Click Here
Apply LinkClick Here

Indian Navy Vacancy 2026 Education Qualification

आपको बता दे कि इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 10+2 में Physics, Chemistry और Mathematics (PCM) में कम से कम 70% अंक तथा English में न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है, साथ ही JEE Main परीक्षा में शामिल होना जरूरी है। चयन प्रक्रिया JEE Main रैंक के आधार पर SSB इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टिंग से शुरू होती है।

Indian Navy Vacancy 2026 Age Limit & Apply Fee

इस भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनकी जन्म तिथि 02 जनवरी 2007 से 01 जुलाई 2009 के बीच है।  न्यूनतम आयु लगभग 17 वर्ष और अधिकतम आयु 19.5 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो इस एंट्री के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता (₹0 फीस)। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन शुरू होने पर आयु सीमा और शुल्क से जुड़ी अंतिम पुष्टि Join Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य कर लें।

Indian Navy Vacancy 2026 Detail

PostCategory Total
B.E / B.TechExecutive & Technical Branch44

Indian Navy Vacancy 2026 Selection Process

सबसे पहले JEE Main परीक्षा में पास होना होता है। JEE MAIN में पास होने के बाद कैंडिडेट को इस के लिए आवेदन करना होता है, जिसके बाद Indian Navy द्वारा उम्मीदवारों को JEE Main CRL रैंक के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है। हर बार कट-ऑफ रैंक अलग-अलग होती है । शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

  • Stage I : Officer Intelligence Rating (OIR) टेस्ट और Picture Perception & Discussion Test (PPDT) में क्वालीफाई करना होता है।
  • Stage II : इसमें Psychology Test,Group Testing Officer (GTO) Tasks और Personal Interview होता है ।
  • Medical Exam : सारे स्टेज में पास हुए कैंडिडेट को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाता है जिसमें शारीरिक और मानसिक फिटनेस के साथ-साथ डेंटल चेक-अप भी शामिल होता है। अंतिम चयन SSB प्रदर्शन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाता है। चयनित उम्मीदवारों को Naval Academy में प्रशिक्षण के लिए नियुक्ति पत्र जारी किया जाता है।

Indian Navy Vacancy 2026 Apply Process

Indian Navy B.Tech (10+2 Cadet Entry) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन करने के लिए आपको ऊपर दिए गए Overview सेक्शन में मौजूद “Apply Now” बटन पर क्लिक करके सीधे Join Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और JEE Main Common Rank List (CRL) से जुड़ी सभी जानकारियां सही-सही दर्ज करनी होंगी। इसके साथ ही 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, JEE Main स्कोरकार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट अवश्य सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे चलकर इसे SSB इंटरव्यू के समय प्रस्तुत करना होगा। ध्यान दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और JEE Main रैंक के बिना कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top