Oppo A6t Pro : भारत में 7000mAh की बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जाने पूरी डिटेल

Oppo A6t Pro : ग्लोबल मार्केट में एक और ओप्पो का बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। इस फोन का नाम Oppo A6t Pro रखा गया हैं ,यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ा डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉरमेंस चाहते हैं।बताया जा रहा है कि इस बार कंपनी ने बैटरी और डिस्प्ले पर खास फोकस किया है। आप में से काफी लोगों को पता होगा की ओप्पो का ए सीरीज का स्मार्टफोन काफी ज्यादा ट्रेड करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की बड़ी बैटरी भी है। चल जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल में।

Oppo A6t Pro Features

Display
Camera
Processors
Battery & Charger
Operating System
Launch Price
Oppo A6t Pro

Oppo A6t Pro Design & Display

Oppo A6t Pro को कंपनी ने Crystal White और Crystal Violet जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शंस में पेश किया है। बताया जा रहा है कि इस फोन में 6.75-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1520 × 720 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। जिससे स्क्रॉलिंग और सामान्य यूज में स्मूथ अनुभव मिल जाएगा। कंपनी के अनुसार डिस्प्ले की ग्लोबल ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है, जबकि पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक पहुंच सकती है, इसका फायदा यह है कि तेज धूप में भी स्क्रीन कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है। बड़ा डिस्प्ले वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास और गेमिंग के लिए बेहतर व्यूइंग अनुभव देता है।

Oppo A6t Pro Camera

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A6t Pro में फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर लगा है। हालांकि यह फोन प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए नहीं बना है, लेकिन डेली यूज, सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के लिए इसका कैमरा सेटअप संतोषजनक माना जा सकता है।

Oppo A6t Pro Processor

परफॉरमेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर दिया गया है, जो एक 4G चिपसेट है। इसमें चार Cortex-A73 कोर 2.8GHz पर और चार Cortex-A53 कोर 1.9GHz पर क्लॉक्ड हैं। जबकि ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU मिलता है। Oppo A6t Pro में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। बेहतर हीट कंट्रोल के लिए Oppo ने इसमें 3900mm² वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल में फोन ज्यादा गर्म नहीं होता।

Oppo A6t Pro Battery & Charger

इस की बैटरी को कंपनी काफी ज्यादा हाईलाइट कर रही है क्यों कि इस फोन दिया गया 7000mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का वजन करीब 215 ग्राम बताया गया है और इसकी मोटाई लगभग 8.61mm है। Oppo का कहना है कि A6t Pro को 5 साल की सिस्टम फ्लुएंसी रेटिंग मिली है, यानी लंबे समय तक स्मूथ परफॉरमेंस का अनुभव मिल सकता है। इसके अलावा फोन IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है, जो इस सेगमेंट में बड़ी बात है।

Oppo A6t Pro Launch Price

Oppo A6t Pro को कंपनी ने Crystal White और Crystal Violet जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शंस में पेश किया है। फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि यह फोन किफायती 4G स्मार्टफोन प्राइस रेंज में लॉन्च किया जाएगा। कुल मिलाकर Oppo A6t Pro उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है, जो बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और भरोसेमंद ब्रांड चाहते हैं। हालांकि, अगर आप 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यह फोन आपके लिए नहीं है।

Note : Disclaimer : Note : इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की गई है। कृपया खरीदारी से पहले oppo की ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी स्टोर से पूरी जानकारी जरूर लें।

दूसरी पोस्ट भी पढ़े :  Oppo Reno 15 Pro Mini : भारत में लॉन्च से पहले सामने आई लीक्स, जाने कब है लॉन्च

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top