POCO C85 5G : फिर से 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च करेगा Best बजट स्मार्टफोन!

POCO C85 5G : भारत में लॉन्च होने वाला है poco का इस साल का बेस्ट बजट स्मार्टफोन। भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है और यह लॉन्च इस साल के बजट स्मार्टफोन । भारत के मार्केट में काफी दमदार हलचल मचाने वाला है Poco का ये स्मार्टफोन। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन Flipkart पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध होगा। आप में से काफी लोग जानते होंगे कि POCO की C-सीरीज़ हमेशा से बजट यूज़र्स के लिए वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस ऑफर करती आई है। लॉन्च से पहले ही यह फोन अपने फीचर्स की वजह से काफी चर्चा में है, क्योंकि कम कीमत में 5G सपोर्ट, बड़ा बैटरी बैकअप और मजबूती भरा कैमरा मिलना आज के समय में बड़ी बात है। तो चलिए जानते हैं इस फोन की स्पेसिफिकेशन , फीचर्स लॉन्च डेट और प्राइस के बारे में।

जैसा कि आप सभी लोग को पता होगा कि पोको इस बार काफी तगड़ा फोन बजट में लॉन्च करने वाला है इस फोन की कुछ लीक्स सामने आई है जिसके मुताबिक इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी , 50 मेगापिक्सल का कैमरा के साथ 33W की चार्जर के साथ यह लांच होने वाला है जो कि उन फोन को टक्कर देने वाला है जो आमतौर पर 15 हज़ार से 20 हज़ार के रेंज में आते हैं।

Poco C85 5G Features

Display6.9inch HD+ 90-120Hz
Camera50MP + 8MP Front Camera
ProcessorMediatek Helio G81 Ultra
Battery & Charger 6000mAh & 33W Charger
Launch Price ₹9,999 (Expected)
Launch Date 9th December 2025
Poco C85 5G Feature
Poco C85 5G Feature

Poco C85 5G Design & Display

इस फोन के डिस्प्ले के बारे में कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन फोन के रेंडर्स और लीक्स से पता चलता है कि इसमें मॉडर्न फ्लैट फ्रेम, प्रीमियम बैक पैनल और बड़े कैमरा मॉड्यूल के साथ एक स्टाइलिश लुक दिया गया है। इसके रंग विकल्प भी यूज़र्स को आकर्षित करने वाले हैं, जिनमें ब्लैक, ब्लू और मिंट ग्रीन जैसे शेड शामिल हो सकते हैं। यूजर्स को डिस्प्ले को लेकर Poco से काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि फोन में 6.7 या 6.9 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 90Hz या 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। बड़ा और स्मूथ डिस्प्ले वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया चलाने के अनुभव को और भी अच्छा बनाता है।

Poco C85 5G Camera

POCO C85 5G में दिया गया है 50MP का AI मेन कैमरा जो इस प्राइस रेंज में आने वाले बाकी फोन का कैमरा से बेहतरीन माना जाएगा इसका AI प्रोसेसिंग इंजन फोटोज़ को और ज्यादा शार्प, कलर-एक्यूरेट और नेचुरल बनाता है। रात में ली गई तस्वीरों के लिए इसमें नाइट मोड और HDR की मदद से बेहतर तस्वीरें कैप्चर की जा सकती हैं। इस फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में भी यह फोन 1080p फुल-HD में कर सकते हैं जो स्टार्टिंग कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनेगा। सामने की तरफ, संभव है कि 8MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जो सेल्फीज और वीडियो कॉल के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता हैं ।

Poco C85 5G Processor

इस फोन में उम्मीद है कि MediaTek Helio G81 Ultra जैसे दमदार 5G चिपसेट यूज़ किया जा सकता हैं हालांकि कंपनी के तरफ से इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि कौन सा प्रोसेसर होगा। यदि POCO इसे इसी चिपसेट के साथ लॉन्च करता है, तो यह फोन इस सेगमेंट में परफॉर्मेंस-फोकस्ड यूज़र्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है क्यों कि ये प्रोसेसर भी अपनी पावर-एफिशिएंसी और स्मूथ मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस के लिए बेहतर हो सकता हैं या फिर गेमिंग हो, मल्टीटास्किंग हो या 5G नेटवर्किंग ।

Poco C85 5G

Poco C85 5G Battery & Charger

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत को Poco ने बता है कि इस फोन ने 6000mAh का पावरफुल बैटरी दी जाएगी जो लगातार दो दिन तक चल सकती है । इस फोन में भारी गेमिंग, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और वेब ब्राउज़िंग करने वाले यूज़र्स को भी बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज के समय में जहां कई फोन 5000mAh बैटरी पर टिके हुए हैं, वहीं POCO का ये फोन 6000mAh बैटरी दे रहा हैं । चार्जिंग भी इसकी ठीक ठाक मिल गया है क्यों कि इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिसकी मदद से यह फोन लगभग 28–30 मिनट में 1% से 50% तक चार्ज हो जाता है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ तेज चार्जिंग मिलना इसे और बेहतर बनाता है, क्योंकि बड़े बैटरी वाले फोन आमतौर पर जल्दी चार्ज नहीं होते। लेकिन POCO ने C85 5G में फास्ट चार्जिंग देकर इसे एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन बना दिया है।

Poco C85 5G Launch Price

इस फोन की कीमत की बात करें तो POCO C85 5G को ₹9,999 से ₹10,999 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किए जाने की पूरी संभावना है, हालांकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹12,499 तक जा सकती है। इस प्राइस रेंज में 5G सपोर्ट, 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 33W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसा कॉम्बिनेशन मिलना अपने कंपटीटर में एक बड़ी डील साबित हो सकती है। POCO अगर इस कीमत पर फोन लॉन्च करता है, तो यह अपने सेगमेंट में Vivo, Realme और Samsung के बजट 5G फोन को कड़ी टक्कर देने वाला है फिर तो।

Note : इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की गई है। कृपया खरीदारी से पहले पोको की ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी स्टोर से पूरी जानकारी जरूर ले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top