UP Police ASI Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश में आई दरोगा के पदों पर भर्ती!

UP Police ASI Recruitment 2026 : यूपी में एक-एक करके कई सारी वैकेंसी आ रही चाहे वह होमगार्ड की हो अप पुलिस कांस्टेबल की या फिर किसी अन्य पुलिस बल की, इसी बीच एक और नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसमें बताया गया है कि इसमें Up Police ASI और SI के पदों की भर्ती आ चुकी है। इस नोटिफिकेशन में कंप्यूटर ऑपरेटर के बाद यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) कॉन्फिडेंशियल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) क्लर्क और अकाउंट्स के पदों पर भी नया भर्ती नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जो कैंडिडेट यूपी में पुलिस दरोगा बनना चाहते हैं उनके लिए यह शानदार ऑप्शन हो सकता है। चलिए आपको आगे आपको इस वैकेंसी की पूरी डिटेल बताते हैं।

UP Police ASI Recruitment 2026 Overview

Application Start20-12-2025
Last Date Apply Online 19-01-2026
Pay Exam Fee Last Date 19-01-2026
Admit CardAvailable Soon
Apply LinkClick Here
Download Nofication Click Here

UP Police ASI Recruitment 2026 Education Qualification

UP Police ASI भर्ती 2026 के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। UP Police ASI (Confidential) के लिए आपको किसी भी मान्यता बोर्ड से बैचलर डिग्री के साथ-साथ हिंदी में 25 WPM और अंग्रेजी में 35 WPM और स्टेनो हिंदी में 80WPH के साथ O लेवल एग्जाम पास होना अनिवार्य है, जबकि बात करें UP Police ASI (Clerk) में हिंदी में 25 WPM और अंग्रेजी में 35 WPM और O लेवल एग्जाम पास होना अनिवार्य है,UP Police ASI (Accounting) के लिए आपको कॉमर्स बैकग्राउंड से B.com पूरा करना होगा और साथ ही 15WPH हिंदी में और O लेवल एग्जाम पास किया होना चाहिए। साथी उम्र सीमा की बात करें तो इसमें 21 से 28 साल के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं हालांकि इसमें उम्र सीमा पर रिलैक्सेशन के लिए अलग-अलग कैटेगरी को अलग-अलग छूट दी गई है।

UP Police ASI Recruitment 2026 Age Limit & Apply Fee

UP Police ASI भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों जैसे SC, ST, OBC, EWS को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। जबकि बात करें इसकी शुल्क की इस भर्ती में आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार तय किया गया है। सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC और ST वर्ग के लिए शुल्क ₹400 रखा गया है।

UP Police ASI Recruitment 2026 Details

PostTotal
UP Police ASI (Confidential)112
UP Police ASI (Clerk) 311
UP Police ASI (Accounting)124

UP Police ASI Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में आपको सिलेक्शन लेने के लिए कुछ स्टेप्स को पार करने होंगे इसमें आपका पहला सीबीटी एक्जाम देना होता है सिलेक्टेड कैंडिडेट को इसके बाद टाइपिंग टेस्ट देना होता टाइपिंग परीक्षा सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर का होता है लेकिन इसमें पास करना अनिवार्य है यह सारी चीज होने के बाद आपका फिजिकल परीक्षा होता है इसके बाद मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है। इन सभी स्टेज को पार करने के बाद आपका फाइनल सिलेक्शन होता है।

  • कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT) : यह परीक्षा Objective Type (MCQ) में आयोजित की जाती है, जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और कंप्यूटर ज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन CBT मोड में कराई जा सकती है। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और केवल वही उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित किए जाते हैं जो निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं।
  • शारीरिक मानक (Physical Standard) : इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी (Gen/OBC/SC) और 156 सेमी (ST) निर्धारित है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए यह क्रमश 150 सेमी से 145 सेमी है। पुरुषों के लिए सीने की माप 77-82 सेमी (Gen/OBC/SC) और 75-80 सेमी (ST) रखी गई है, जिसमें न्यूनतम 5 सेमी फुलाव जरूरी है। महिलाओं का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए। दौड़ परीक्षा में पुरुषों को 4.8 किमी 25 मिनट में और महिलाओं को 2.4 किमी 14 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • दस्तावेज़ एवं मेडिकल परीक्षण (Document & Medical Exam) : सारे प्रक्रिया पार करने के बाद अंत में उम्मीदवार की दस्तावेज जांच होती है और कुछ मेडिकल वेरिफिकेशन होती है इन सारे स्टेप्स को पार करने के बाद उनका लास्ट में सिलेक्शन किया जाता है।

UP Police ASI Recruitment 2026 Apply Process

UP Police ASI भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। इसके बाद New Registration पर क्लिक कर अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें और व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि सही-सही भरें। इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ई-चालान के माध्यम से करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले प्रीव्यू जरूर चेक करें और सफल सबमिशन के बाद फाइनल फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top