UP Police Constable Bharti 2026 : उत्तरप्रदेश पुलिस में 32 हज़ार पदों पे आई वैकेंसी, आवेदन शुरू

UP Police Constable Bharti 2026 : उत्तर प्रदेश में साल समाप्त होने से पहले एक ओर बैंफर भर्ती आ गई है। आपको बता दे कि इस बार भर्ती यूपी पुलिस कांस्टेबल की आई है जिसमें 32000 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली इसकी भर्ती की आवेदन तिथि भी सामने आ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, इस बार ये भर्ती सिपाही के 32,679 पदों पर होनी है। नोटिफिकेशन बताया गया कि इसकी अप्लाई डेट इसी दिसंबर से स्टार्ट होने वाली चल जानते हैं इस भर्ती के बारे में आगे डिटेल में इसमें कैसे अप्लाई किया जाता है कैसे सिलेक्शन लिया जाएगा और कौन-कौन इसमें अप्लाई कर सकते हैं।

UP Police Constable Bharti 2026 Overview

Application Start31-12-2025
Last Date Apply Online30-01-2026
Last Date Fee Payment30-01-2026
Exam DateAvailable Soon
Apply LinkClick Here
Download Nofication Click Here

UP Police Constable Bharti 2026 Education Qualification

UP Police Constable भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं (Intermediate) परीक्षा पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 22 वर्ष, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 25 वर्ष निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले अपनी योग्यता की पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन से अवश्य करें।

UP Police Constable Bharti 2026 Age Limit & Apply Fee

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी। इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500/- रखा गया है। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹400/- निर्धारित है।

UP Police Constable Bharti 2026 Vaccancy Detail

PostTotal Vaccancy
Constable (Civil Police)-Male/Female10479
Constable PAC (Male)15131
Constable (Special Security Force)1342
Civil Police (Female) PAC Battalion 2282
Constable (Mounted)71
Jail Warder (Male)3279
Jail Warder (Female)106

UP Police Constable Bharti 2026 Selection Process

यूपी पुलिस कांस्टेबल में सिलेक्शन लेने के लिए आपको कुछ प्रोसेस को फॉलो करने पड़ेगा। इसमें चयनित होने के लिए आपको रिटर्न एग्जाम फिजिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे स्टेज को पार करने होंगे चलिए आगे आपको बताते हैं कैसे आप इसे पार कर सकते हैं और कैसे चयन हो सकते हैं।

  • लिखित परीक्षा (Written Examination) : सबसे पहले आपको लिखित परीक्षा को पास करना होता है जो Objective Type (MCQ) होती है, जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि/IQ से प्रश्न शामिल होते हैं। परीक्षा की अवधि 150 मिनट निर्धारित की गई है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाती है
  • शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test (PST) : लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाता है। इस परीक्षा में उम्मीदवार की ऊंचाई, सीना (केवल पुरुषों के लिए) और दौड़ की जांच की जाती है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी (Gen/OBC/SC) और 160 सेमी (ST) निर्धारित है। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी (Gen/OBC/SC) और 147 सेमी (ST) रखी गई है। दौड़ परीक्षा में पुरुषों को 4.8 किलोमीटर 25 मिनट में और महिलाओं को 2.4 किलोमीटर 14 मिनट में पूरी करनी होती है।
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) : इस चरण में उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन आवेदन के समय अपलोड किए गए सभी दस्तावेजों की जांच की जाती है, जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र आदि। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर उम्मीदवार को फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाता है।

UP Police Constable Bharti 2026 Apply Process

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा । इसके बाद Apply Online लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी। फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। इसके पश्चात निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top